गुना गोलू सेन
गुना 13 अक्टूबर 2025 : कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण के प्रयास लगातार जारी है। विगत दिवस दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को पुलिस सूचना के आधार पर वाहन क्रमांक MP04 GB 2672 की जांच निरीक्षण जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गुना द्वारा की गई। जांच के समय उक्त वाहन में प्लास्टिक के 110 बोरियों में 55 क्विंटल चावल संग्रहित होना पाया गया। उक्त चावल को प्रथम दृष्टया नेत्रांकन के आधार सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होने से जप्त कर सेम्पल जांच के लिये प्राप्त किये गये। उक्त चावल के खरीदी बिल व संग्रहण के कागजात लालजी प्रजापति वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किये। वाहन चालक द्वारा उक्त चावल राजकुमार जैन का होना बताया गया। बिना सक्षम अनुमति के पीडीएस चावल के अवैध परिवहन व संग्रहण करने के कारण म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत प्रकरण बनाया गया, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध है। प्रकरण में पुलिस थाना कोतवाली में दो व्यक्ति लालजी प्रजापति व राजकुमार जैन के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
उक्त जांच कार्य में जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डेय व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी सम्मिलित थे।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट