समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रुही अंजुम ने दी बधाई
सहारनपुर। एक दिन की एसडीएम बनीं सोएबा इंतज़ार को शुभकामनाएं देने समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रुही अंजुम और अन्य पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने सोएबा को उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी। सोएबा के एक दिन के एसडीएम बनने पर उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर है।
इस दौरान सोएबा इंतज़ार ने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए काम करना और लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य है। सोएबा ने यह भी कहा कि भविष्य में वह मेहनत और लगन से पीसीएस परीक्षा पास कर वास्तविक एसडीएम बनना चाहती हैं।
सोएबा अपने क्षेत्र में एक प्रेरणा के रूप में उभर रही हैं। उनका मानना है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वह क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए मिसाल बनती जा रही हैं।
बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रुही अंजुम सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़