जनपद गोंडा:-विकास भवन में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इस बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के खातों में उपलब्ध धनराशि के समुचित उपयोग एवं विकास कार्यों के साथ समुचित उपयोग एवं विकास कार्यों की प्रगति की जिलाधिकारी ने उन ग्राम पंचायत सचिवों सहायक विकास अधिकारियों ( पंचायत) तथा खंड विकास अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जिला अधिकारी ने ग्राम पंचायत के खातों में उपलब्ध धनराशि को ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास समय से धनराशि को न केवल विकास कार्य को प्रभावित करें बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष में धनराशि के आवंटन पर भी असर पड़ सकता है उन्होंने निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची तैयार कर ढंग से उन्हें पूर्ण किया जाए। ग्राम स्तर पर स्वच्छता, जल निकासी, स्कूलों का कायाकल्प, विद्यालयों में मिड डे मील सेड, पेयजल, सड़क मरम्मत, स्टील लाइट तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दिया। वित्त आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के खातों में उपलब्ध धनराशि को सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने-अपने ग्राम प्रधान से ग्राम पंचायत में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को कराते हुएं उपलब्ध धनराशि को व्यय समय से करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
✍️ बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी डीपीसी अभय प्रताप सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
दिनेश श्रीवास्तव
इंडियन टीवी न्यूज़, मंडल ब्यूरो चीफ
जनपद गोंडा,उत्तर प्रदेश की खास खबर