हड़कंप : खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापेमारी
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। दीपावली के त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क हो गई है। बुधवार को फूड इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप वर्मा ने टीम के साथ कस्बे में मिठाई, डेयरी और खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने कस्बे में कई प्रतिष्ठानों की जांच की तो मंडी में अबरार की दुकान से पनीर, का रिहान की डेरी से खोया और प्रदीप डेरी से तेजपाल के दूध के दो नमूने जांच के लिए गये है। दीपावली के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ती आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से कस्बे के मिठाई विक्रेताओं और डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। फूड इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि लिए चार गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान तेज बहादुर सिंह कमलेश कुमार शुक्ला भी टीम में शामिल रहे।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली