बेहट विधायक उमर अली खान के प्रति के क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
सहारनपुर। जिले में मोहंड के नए हाईवे बंद रहने के कारण पुरानी सड़क पर लगी भीषण जाम की समस्या ने आम जनता को भारी परेशानियों में डाल दिया था। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय जनता की शिकायत पर विधायक उमर अली खान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और प्रमुखता के साथ इस मुद्दे को शासन प्रशासन के सम्मुख रख निस्तारण की मांग की, जिस पर समस्या के निस्तारण करने पर क्षेत्रवासियों ने उनका आभार जगाया ऐसी स्थिति में बेहट से समाजवादी पार्टी के विधायक उमर अली खान ने इसे जनहित का महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। विधायक ने जिलाधिकारी से बातचीत कर स्थिति की गंभीरता को रेखांकित किया और इसके बाद NHAI के अधिकारियों से बात कर स्पष्ट रूप से कहा कि यह मामला अब उनके अधिकार क्षेत्र से ऊपर जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि हाईवे को तुरंत चालू नहीं किया गया, तो आज से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक उमर अली खान के दबाव और तत्परता के चलते आज ही हाईवे को चालू कर दिया गया, जिससे हज़ारों यात्री और आम जनता ने राहत की सांस ली। जनता ने विधायक उमर अली खान का इस जागरूकता और सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि उमर अली खान ने केवल एक प्रतिनिधि के रूप में नहीं बल्कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की तरह जनता की परेशानी को समझा और उसका त्वरित समाधान करवाया। इस कार्य के माध्यम से विधायक उमर अली खान ने यह संदेश भी दिया कि जनहित के मुद्दों पर उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता की भलाई होगी और वह हर समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़