✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
बरही पुलिस के हाथ लगा गांजा तस्करों का जखीरा, दो पिकअप से ले जा रहे थे लगभग 60 किलो गांजा के साथ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
कटनी। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए बरही पुलिस ने सरप्राइज वाहन चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो पिकअप से ले जाया जा रहा 58 किलो 708 ग्राम गांजा और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया की बरही पुलिस ने मादक पदार्थ के विरूद्ध बडी कार्यवाही सरप्राइज वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम कर्चुलियान में कर्चुलियान घाट के पास अंजाम देते हुए दो बुलेरो पिकअप गाडियो से गांजा की गठरियो के ऊपर खिलोने रखकर छिपाकर परिवहन करते पकड़े। कुल 58.708 किलोग्राम गांजा एवं 2 पिकअप सहित 8 आरोपी पकड़े गए कुल 24 लाख 82 हजार 500 रुपए का गांजा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा कटनी जिले में लगातार हो रही चोरियों को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सरप्राइज वाहन चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ हेतू लगाने के आदेश दिए थे।
इस तरह पकड़ा गया गांजा
आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव एवं बरही खितोली पुलिस स्टाफ के द्वारा गत 15 अक्टूबर को ग्राम कर्चुलियान में खितोली -चंदिया रोड पर कर्चुलियान घाट के पास सरप्राइज चैकिंग की जा रही थी। आधी रात मे चंदिया तरफ से खितौली की तरफ आ रही दो बुलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP18ZE9544 और MP18GA5582 पुलिस को देखकर वाहन लोटाकर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। चेक करने पर दोनों पिकअप वाहन में पीछे खिलौने भरे हुए थे जिसमें खिलौने के नीचे दोनों पिकअप में तीन– तीन गठरियां छिपी रखी थी। गठरियों को चेक करने पर इनमें गांजा भरा हुआ था। पहली पिकअप की तीनों गठरियों में कुल 29.5 kg और दूसरी पिकअप में तीनों गठरियों में कुल 29.2kg अवैद्य मादक पदार्थ गांजा मिला। दोनों पिकअप में चार– चार व्यक्ति बैठे हुए थे।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
गांजा तस्करी करते हुए पुलिस ने राजेंद्र पारधी पिता गोविंद पारधी उम्र 45 साल निवासी छीदिया टोला थाना बरही, अंजनी कुमार यादव पिता आसाराम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम अमलीया थाना पाली जिला उमरिया, सुदामा बेगा पिता फगुना बैगा उम्र 26 साल निवासी अमिलिया थाना पाली जिला उमरिया, हरे राम मांझी पिता सुखदेव मांझी उम्र 47 साल निवासी बिहटा थाना रामगढ़ चौक जिला लखीसराय बिहार, सोल्जर पारधी पिता राजेंद्र पारधी उम्र 19 साल निवासी छीदिया टोला थाना बरही जिला कटनी, नारद मंडल पिता मतलु मंडल उम्र 51 साल निवासी ग्राम बेहटा थाना रामगढ़ चौक जिला लखीसराय बिहार, शुभम यादव पिता उदय चंद यादव उम्र 23 साल निवासी भीमा डोंगरी थाना पाली जिला उमरिया एवं आदित्य यादव पिता राकेश यादव उम्र 19 साल निवासी अमिलिया थाना पाली जिला उमरिया को पकड़ा गया। आरोपियों से गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल चौकी प्रभारी खितौली, उप निरी.शैलेंद्र सेंगर, प्रआर. अनिल ठाकुर, प्रआर सीताराम वर्मा, प्रआर हरिशंकर, प्रआर सतीश हल्दकार, आर.पूरन सिंह, आर विवेक यादव, आर.दिलीप, अंकित, आशीष पटेल, पूरन सिंह, आर चालक संजय पांडे की मुख्य भूमिका रही।