सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी में 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।
खबर जनपद बांदा के क्षेत्र तिंदवारी अंतर्गत सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी में तीन दिवसीय 69वीं जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में रामकेश निषाद जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमल द्वारा उद्घाटन किया गया विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार गुप्त एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर अवधेश कुमार के द्वारा मां सरस्वती के पावन चित्र पर माल्यार्पण कर दी प्रचलित किया वहीं पर जिले के चारों क्षेत्र से आए हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि महोदय रामकेश निषाद ने दी उद्घाटन बडा ही आकर्षण का केंद्र रहा घोष धुन के साथ खूब आतिशबाजी की गई। इसके बाद राज्य मंत्री द्वारा फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया वहीं पर पिछले साल की चैंपियन कुमारी कंचन सिंह पटेल के द्वारा मसाला लेकर पूरे ग्राउंड का प्रदिक्षण किया। तत्पश्चात 100 मी सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में मंत्री जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दाऊद की शुरुआत कराई जिसमें रामबाबू अतर्रा प्रथम अजय कुमार नौहाई द्वितीय सुमित बबेरू तृतीय 100 मीटर बालक वर्ग में गगन बांदा प्रथम विश्वनाथ बांदा द्वितीय कपिल तिंदवारी तृतीय स्थान रहे। वहीं पर जल शक्ति मंत्री द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबंधक एवं जिले के आए हुए सभी शारीरिक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभ आशीर्वचन देकर कहा की खेल में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लाने के साथ-साथ खेल में सबसे ज्यादा प्रतिभाग करना और सीखना हमारे जीवन के लिए सुखदाई है सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की आज प्रथम दिन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 100 मी सीनियर में हिमांशी अतर्रा प्रथम, रक्षा देवी बबेरू द्वितीय, वंदना बांदा तृतीय, 100 मी बालिका जूनियर वर्ग में अंजली अतर्रा प्रथम, प्रांसी बांदा द्वितीय, रक्षा त्रिपाठी बबेरू तृतीय, 100 मी सब जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी अतर्रा प्रथम, किरन बबेरू , द्वितीय रोशनी अतर्रा तृतीय लंबी कूद बालिका वर्ग सीनियर में रक्षा देवी बबेरू प्रथम, बबली बबेरू द्वितीय कुसुमकली बांदा तृतीय रही सीनियर बालक गोला फेंक में हिमांशु बबेरू प्रथम, सुधीर तिंदवारी द्वितीय, संगम ओझा अतर्रा तृतीय रहे 200 मी सीनियर बालक वर्ग में राहुल गिर अतर्रा प्रथम, रामबाबू अतर्रा द्वितीय नरेंद्र निषाद बबेरू तृतीय, रहे वहीं गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ मिश्रा प्रथम हीरा बांदा द्वितीय आदर्श तिंदवारी तृतीय रहे वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गजल, भजन, वाद विवाद प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न कराई गई बता दें कि जनपद बांदा में सभी चारों क्षेत्र बांदा, बबेरू, अतर्रा, तिंदवारी, के सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र से विजई होकर जनपद जनपद में प्रतिभा कर रहे हैं खेल निर्णायकों में वीरेंद्र सिंह चंदेल प्रधानाचार्य पौहार, दिनेश प्रसाद बांदा, सुरेश कुमार जिला क्रीड़ा सचिव, रमेश चंद्र मंडल क्रीड़ा सचिव, सुरेंद्र सिंह परिहार जसपुरा, रामदेव बांदा, विनय सिंह बबेरू, कृष्ण देव भारती बबेरू सूरज पटेल तिंदवारी धर्मपाल सिंह बिसंडा सुमित मलिक कमासिन जितेंद्र यादव बीरा राजेंद्र अतर्रा आदि मौजूद रहे वहीं पर मंच का संचालन कर रहे डॉक्टर इंद्रवीर सिंह एवं महेश साहिल के द्वारा अपने ओजस्वी उद्बोधन के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन करते रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट