समाजसेवी रोहित सिंह राणा टोडरपुर चीनी मिल किसानों के धरने पर पहुंचे
देर रात टोडरपुर चीनी मिल पर चल रहे धरने पर सम्मानित किसान बधुओं के बीच पहुँचकर सप्रेम अपनी और से दाल,चावल,आटा,केले,दूध भेंट किया!
ये सामान भेंट करने का कारण ऐसा नहीं था के वहाँ सामान की कमी है !
बल्कि कारण ये है की हमारे क्षेत्र में या पूरे जिले में ये चलन है की कहीं भी धरना या कोई मामला हो तो यहाँ के फोटोजीवी नेता जी जाते ही बढ़िया सी फोटो खिंचवाकर और बड़े बड़े भाषण देकर किसानो की चाय पीकर वहाँ से निकल जाते है!
लेकिन क्यों ना ऐसा चलन शुरू हो की जनता की बजाय नेता जी ही दूध बिस्किट या दाल चावल ख़ुद लेकर जाये और सम्मानित किसानो को चाय पिलाए या उस चाय का इंतज़ाम कराए
सारे काम की ज़िम्मेदारी जनता ही क्यो उठाये क्यो ना सभी नेताजी चाहे वो किसी भी पद पर या किसी भी दल का हो वो इस ज़िम्मेदारी को उठाये
सोच बदलो तो देश बदलेगा और फिर समाज बदलेगा
और हर चीज़ की शुरुवात स्वयं से करना ही अच्छी बात है
रोहित सिंह राणा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़