Oplus_16908288
Zakir zankar, आहवा (ता. 17) : डांग जिले में आज से दीपावली पर्व की शुभ शुरुआत हर्ष और धार्मिक उल्लास के साथ हुई। आदिवासी संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले वाघ बारस के अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा परंपरागत रीति से वाघ देव की पूजा-अर्चना की गई।
आहवा गांव में भी पाटिल चंदुभाई, रमणभाई और महेन्द्रभाई के नेतृत्व में वाघ देव की विधिवत पूजा संपन्न हुई। गांव के पाटील, कारभारी और ग्रामीणों ने मिलकर श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की और बाद में सामूहिक प्रसाद स्वरूप भोजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्री हरिचंद भोये, माजी सरपंच श्री सी.पी. गवली, सजीराव गावित, नरेश गवली, दीपक पटेल, अनिल भगरे, बंटीभाई सहित गांव के अनेक अग्रणी नागरिक, युवा और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वाघ बारस की पूजा के साथ ही डांग जिले में दीपावली पर्व का शुभारंभ हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हुआ।