बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के घटियारी गांव में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार रात हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसके चलते शव को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
शव मिलने के बाद चार पर हत्या का केस:बदायूं में पुलिस ने जांच शुरू की, मजदूरी कर लौटते समय की थी हत्या
बदायूं3 घंटे पहले

पुलिस को दी गई तहरीर में घटियारी गांव निवासी रामप्रकाश पुत्र रुस्तम ने बताया कि उनका भाई सोपाली मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रामप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या की गई है।
तहरीर के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को सोपाली गांव के ही संजू और अजयपाल के यहां मजदूरी करने गया था। काम खत्म होने के बाद शाम करीब 8 बजे अजयपाल ने सोपाली को बताया कि संजू ने उसे बुलाया है। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे नेम सिंह पुत्र रुस्तम और लाल सिंह पुत्र सूबेदार ने सोपाली को घेर लिया। जब सोपाली ने संजू के कहे काम को करने से मना किया, तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और सभी आरोपियों ने मिलकर सोपाली को पीटा। शोर सुनकर गांव के लोग, जिनमें नन्हे जयपाल भी शामिल थे, मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सोपाली की मौत हो चुकी थी।
रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने भाई का पोस्टमार्टम कराया था और 17अक्टूबर 2025 को थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटियारी गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, इसलिए शव को सुरक्षित रखकर आगे की विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कर रही है।
दीपेंद्र राजपूत
शव मिलने के बाद चार पर हत्या का केस:बदायूं में पुलिस ने जांच शुरू की, मजदूरी कर लौटते समय की थी हत्या
बदायूं3 घंटे पहले

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के घटियारी गांव में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार रात हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसके चलते शव को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में घटियारी गांव निवासी रामप्रकाश पुत्र रुस्तम ने बताया कि उनका भाई सोपाली मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रामप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या की गई है।
तहरीर के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को सोपाली गांव के ही संजू और अजयपाल के यहां मजदूरी करने गया था। काम खत्म होने के बाद शाम करीब 8 बजे अजयपाल ने सोपाली को बताया कि संजू ने उसे बुलाया है। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे नेम सिंह पुत्र रुस्तम और लाल सिंह पुत्र सूबेदार ने सोपाली को घेर लिया। जब सोपाली ने संजू के कहे काम को करने से मना किया, तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और सभी आरोपियों ने मिलकर सोपाली को पीटा। शोर सुनकर गांव के लोग, जिनमें नन्हे जयपाल भी शामिल थे, मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सोपाली की मौत हो चुकी थी।
रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने भाई का पोस्टमार्टम कराया था और 16 अक्टूबर 2025 को थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटियारी गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, इसलिए शव को सुरक्षित रखकर आगे की विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कर रही है।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला बदायूं रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत