पिकअप चालक हामिद अली को किया सुपुर्द खाक पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
नकुड़ कोतवाली अंतर्गत फंदपुरी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद आज शनिवार को मृतक पिकअप चालक हामिद अली का शव घर पहुंचा।परिजनों में कोहराम मच गया। खासकर हामिद के छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल है। गमगीन माहौल के बीच हामिद अली को सुपुर्द खाक कर दिया गया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि हत्या के नामजद आरोपी मनीष और मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और कार को कब्जे में लिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में सख्ती बरतते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़