दुद्धी सोनभद्र। बुधवार दोपहर क्षेत्र से सटे झारखंड सीमा पार स्थित नगर ऊंटरी में मकान निर्माण के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर झारखंड निवासी जितेंद्र (35) पुत्र रामविचार बुधवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मकान के पुराने कच्चे दीवार को गिरा रहे थे। उसी दौरान दीवार अचानक भर्तभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर जितेंद्र दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर घायल जितेंद्र को बाहर निकाला और तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया।
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह