दुद्धी सोनभद्र। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में गोवर्धन पूजा समिति की ओर से आयोजित होने वाली गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां बुधवार शाम तक पूर्ण कर ली गईं।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के अध्यक्ष जगतनारायण यादव ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर गुरुवार को भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गाँव-गाँव से युवाओं की टोली अपने-अपने पारंपरिक अंदाज में श्रीरामलीला मैदान पहुंचेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव करेंगे।
उन्होंने बताया कि रात्रि में बिरहा मुकाबले का भी आयोजन होगा, जिसमें गाजीपुर के बिरहा सम्राट विजय लाल यादव और मोहनिया (बिहार) की रवीना रंजन के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। उन्होंने नगर व आसपास के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव होंगे।विशिष्ट अतिथियों में रामनिहोर यादव (अध्यक्ष, सपा), सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव, संजय यादव, श्याम बिहारी यादव, अनिल यादव तथा विजय यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) शामिल रहेंगे।
पूजा कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन विगत वर्षों की भांति बाबा सुरेन्द्र पंथी द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह