दुद्धी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजखड़ स्थित पंचायत भवन में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों को मिशन शक्ति तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से मित्रता न करें तथा डिजिटल अरेस्ट, बैंक फ्रॉड आदि से सावधान रहें। प्रभारी निरीक्षक ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों में 1090, 181, 112, 1076, 102, 108, तथा 1930 की विस्तृत जानकारी साझा की और उपस्थित लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए।
उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में निःसंकोच पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।
इस दौरान उपनिरीक्षक रामसजीवन, हेड कॉन्स्टेबल महताब अहमद, अमरजीत, कॉन्स्टेबल मंतोष, संध्या यादव, नीतू सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह