एटा – जशरथपुर थाना क्षेत्र के नगला अचल में शराब और चिकन के पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई, जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां भी दी गई, पीड़ित प्रकाश जाटव पत्र कृपाराम जाटव ने अपनी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 11:00 बजे गांव के एहसान खान पुत्र फकीर खान और इसरार खान पुत्र फकीर खान अपनी अल्टो गाड़ी से उनके घर आए, पीड़ित ने दोनों लोगों पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट का आरोप लगाया है, पीड़ित ने बताया कि मुख्य आरोपी एहसान खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज होगा थाना जसरथपुर का हिस्ट्री सीटर भी है और कई गैंगस्टर मामलो मेँ बाँछित चल रहा है क्षेत्र में उसकी दहशत है जिसका फायदा उठाकर लोगों को डारा धमका कर अबैध बसूली भी करता है और जुआ सट्टे जैसे काम में लिप्त रहता है।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा