सहारनपुर बिहारी गढ़ से
आम के हरे पेड़ों को काट रहे लकड़ी माफियाओं को वन विभाग की टीम ने घेरा,
आरा, कुल्हाड़े, कटर मशीन और बाइक छोड़कर लेवर मौके से फरार, विभागीय अधिकारी जांच में जुटे.
बिहारी गढ़ कस्बे के समीप हसनावाला रोड पर दिन निकलने से पहले ही लकड़ी माफिया ने आम के छोटे-छोटे हरे प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। दिन निकलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां हरे पेड़ों का कटान कर रही लेवर हीरो बाइक, कटर मशीन और अपने आरे, कुल्हाड़े मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान करीब नौ हरे आम के पेड़ कटे हुए मिले हैं, बाकि मामले की जांच अभी जारी है। वन विभाग के अधिकारी अभी लकड़ी माफिया के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे ताकि विभागीय कार्रवाई ठीक-ठाक तरीके से की जा सके। पिछले दिनों खुजनावर गांव में काटे गए आधा दर्जन प्रतिबंधित हरे पेड़ों की एवज में वन क्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने लाखों रुपए जुर्माने के रूप में वसूली किये थे। वन विभाग की तरफ से लगातार हो रही कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़