मऊ: मधुबन थाना के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत महुवानी मोलनापुर गांव में शनिवार की प्रातः काल एक 55 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर अपने जीवन की अन्त कर दी।
वृद्ध के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के खुटावा गांव निवासी मिश्रीलाल चौहान पुत्र स्व० चन्द्रबली के रूप में हुई है।
सूचना के अनुसार, मृतक पिछले आठ वर्षों से अपनी बेटी मीना चौहान पत्नी हरिन्द्र चौहान के घर महुवानी मोलनापुर में रह रहा था।
शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उन्हें गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक बबूल के पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर दुबारी पुलिस चौकी से पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ऐसी ही छोटी बड़ी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
धन्यवाद…