मीनापुर बलहां हत्याकांड का सफल उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार, सदर एसडीपीओ अनुशील कुमार*
*शिवहर-* जिले के पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत मीनापुर बलहां गांव में 22 अगस्त को हुई कोमोद साह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किसन साह पिता विश्वनाथ साह निवासी मीनापुर बलहां के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पिपराही थाना पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेजा गया. घटना की गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डीआईयू (DIU) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने मानवीय तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. हत्याकांड में SIT के गठन और एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले के अन्य आरोपितों तक पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. एसडीपीओ अनुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी हैं मौके पर पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह मौजूद।