नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
मै राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी राष्ट्रीय प्रचारक एवं प्रवक्ता कविता तिवारी वर्तमान परिवेश में राजनीतिक माहौल को देखते हुए आप सभी को बताना चाहती हूं कि सभी दलों के अपने अपने अपने वोटर हैं और सभी वोटरों के पास अपना अपना राजनैतिक दल है किंतु सवर्ण समाज एक ऐसा समाज जो मुख्यतया भारतीय जनता पार्टी को वोट करता है ऐसा नहीं है कि सवर्ण समाज अन्य दलों को या अन्य समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं करते हैं किंतु सवर्ण समाज सबसे ज्यादा भाजपा को ही वोट करता है इस बात से झुठलाया नहीं जा सकता है
भाजपा की वर्तमान विचारधारा अब सवर्ण समाज को बहुत कम पसंद आ रही है कुछ मुद्दे ऐसे हैं सवर्ण समाज के जिस पर भाजपा भी काम नहीं कर रही है जैसे
1.sc/st act का दुरुपयोग जिससे सवर्ण समाज बहुत ही परेशान हो रहा है।
2. आरक्षण जो सवर्ण समाज के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है
3. लगातार खासकर उत्तर प्रदेश में सवर्ण समाज पर हो रहा अत्याचार जैसे ब्राह्मण हत्या
4. सनातन धर्म पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल एवं हिन्दू देवी देवताओं को अभद्र टिप्पणी
इन सभी विषयों पर भाजपा सरकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाना एवं अन्य दलों की तरह दलित प्रेम सवर्ण समाज को मजबूर कर रही है भाजपा से मुंह मोड़ने को।
अतएव मैं तो यही कहूंगी कि यदि भाजपा इन सब मुद्दों पर विचार नहीं करेगी तो शायद सवर्ण समाज भी भाजपा के लिए विचार करना बंद कर सकता है यह मेरी अपनी विचारधारा है आपकी क्या राय है या आप मुझसे कितना सहमत हैं