खबर जनपद एटा से
कई सालों से फरार 2 बारंटी गिरफ़्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा चलाये जा रहे वारण्टियों के विरुद्ध गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.10.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वाद संख्या 1696/19 राज्य बनाम सुबोध आदि धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादवि0 में फरार चल रहे अभियुक्त बबलू उर्फ प्रधान पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी नगला मदिया थाना कोतवाली देहात एटा के विरुद्ध मा0 न्यायालय के द्वारा धारा 82/83 सीआरपीसी का आदेश पारित किया गया जिसके अनुपालन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अथक प्रयासों से कई वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त बबलू उर्फ प्रधान उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया
वाद संख्या 1461/14 राज्य बनाम रामबाबू उर्फ बाबू आदि धारा 323/324/506 भादवि0 में अभियुक्त प्रकाश पुत्र रामदयाल निवासी नगला रनुआ थाना कोतवाली देहात एटा के विरुद्ध मा0 न्याया0 द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन मे फरार चल अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
गिरफ्तार शुदा वारण्टियों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
अभियुक्तगण का नाम व पताः
1. प्रकाश पुत्र रामदयाल निवासी नगला रनुआ थाना कोतवाली देहात एटा सम्बन्धित वाद संख्या 1461/14 राज्य बनाम रामबाबू उर्फ बाबू आदि धारा 323/324/506 भादवि0 थाना कोतवाली देहात एटा ता0पेशी 20.11.2025 मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा
2. बबलू उर्फ प्रधान पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी नगला मदिया थाना कोतवाली देहात एटा सम्बन्धित वाद संख्या 1696/19 राज्य बनाम सुबोध आदि धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादवि0 व 82/83 सीआरपीसी
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस बल का नाम
01. प्र0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार गौतम
02. उ0नि0 श्री गगनदीप सिंह
03. उ0नि0 श्री उमेश कुमार
04. का0 1237 योगेन्द्र कुमार
05. हे0का0 56 अमित कुमार
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा