✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
बाकल में हुए घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी एसआई रश्मि सोनकर लाइन हाजिर, एसपी ने जारी किया फरमान, प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को सौंपी बाकल की कमान
कटनी। बीते दिनों बाकल में हुए विवाद एवं उसके बाद उपजे तनाव के कारण जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई उसने जिला पुलिस बल को काफी परेशानी में डाल दिया, शायद यही वजह है कि आज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बाकल में पदस्थ थाना प्रभारी एसआई रश्मि सोनकर को बाकल से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने अब बाकल की जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को सौंपी है।
आपको बता दें कि बाकल थाना प्रभारी रश्मि सोनकर के ऊपर बीते दिनों हुए घटनाक्रम के बाद कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे, इतना ही नहीं थाने में उनके पति के द्वारा लोगों से मारपीट करने तक की बातें सामने आई थी। उक्त पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज बाकल से श्रीमती सोनकर को हटाकर वहां पर प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को पदस्थ कर दिया है।