5 मीटर लम्बी पेंटिंग बनी आकर्षण का केन्द्र
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। महाकाव्य में श्रृंगार, करुण, शांत और करुण रस का उल्लेख है। स्त्री में यह सभी गुण पाए जाते हैं जिनका उपयोग वह अपने परिवार और समाज के हित में समय-समय पर करती है। खेड़ी की चित्रकार उमा सोनी ने अपने कला गुरु व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में बनाई 5 मीटर की पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग में उमा ने नारी के चेहरों के विभिन्न भागों को दर्शाया है जो देखने में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रेणिक जैन ने बताया कि इतने बड़े कैनवास पर जिले में अभी तक संभवत: ऐसी कोई रचनात्मक गतिविधि नहीं हुई है यह अपने आप में पहली क्रिएटिविटी है। इस पेंटिंग में मुख्य रूप से नारी के श्रृंगार, करुण, शांत और वीर रस का मुख्य रूप से प्रयोग किया गया है गया है।