दो रोडवेज बसों के आपस में टकरा जाने से मोहण्ड़ के जंगल में आवागमन रहा घंटों बाधित.
रविवार को आज दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज की दो बसों के आपस में टकरा जाने से मोहण्ड के जंगल में यातायात व्यवस्था घंटों बाधित रही। मोहण्ड पुलिस चौकी स्टाफ ने मौके पर जाकर दोनों बसों को हटवाया और जाम में फंसे वाहनों को सुचारू ढंग से संचालित कर जाम खुलवाया। पुलिस चौकी इंचार्ज (मोहण्ड) मोहित कुमार ने बताया कि आवागमन सुचारु करा दिया गया है अब किसी भी तरह का सड़क पर कोई जाम नहीं रहा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़