सुमेरपुर। दमामी समाज विकास समिती के सभा भवन
सरस्वती माता मंदिर सुमेरपुर मे आज समाज के युवा भाईयो द्वारा रक्त जाॅच करवाया गया जिसमे सभी ने शपथ ली कि समय पर जरुरतमंदो को हम अपना अमूल्य (ब्लड डोनेट) खून देकर जरुर अपनी सेवा देगे तथा किसी भी व्यक्ति की मुश्किल समय में उनका साथ देने की शपथ ली।सभा को सम्बोधित करते हुए ए एन एम श्रीमती पुजा सीर वी ने कहा कि रक्त दान से बढ़कर दुनिया में कोई बड़ा दान नहीं है।इस कैंप मे समाज सेवी सन्नी साण्डेराव एवं स्वास्थ्य विभाग कार्मिक नर्सिंग अधिकारी हितेश कुमार नामा, नर्सिंग अधिकारी सुमित्रा गेहलोत, लेबटेकनीशियन विवेक जोनवाल जी एवं बदरी लाल जी ने अपनी सेवाएं दी ।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत की रिपोर्ट