बांदा -पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी
हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.10.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक किशोरी की उसके ही सगे ममेरे भाई द्वारा हत्या करने वाले अभियुक्त को 48 घण्टें के भीतर किया गया गिरफ्तार। कुछ दिन पहले दिनांक 24.10.2025 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालत में हत्या की गई थी। इस सम्बन्ध में मृतका किशोरी के परिजनो द्वारा प्राप्त की गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में एफ.आई.आर पंजीकृत कर तत्काल रुप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 27.10.2025 को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक किशोरी की हत्या करने वाला अभियुक्त बुन्देलखण्ड़ एक्सप्रेसवे के नीचे चहितारा रोड़ के पास खड़ा है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि किशोरी की मां कक्को (बुआ) के घर गया था जहां पर किशोरी को घर पर अकेले पाकर छेड़छाड़ शुरु करने पर किशोरी द्वारा मना किया गया और किशोरी द्वारा मां को सारी बात बताने की धमकी दी गई। जिससे गुस्से में आकर अभियुक्त द्वारा किशोरी के गले में दुपट्टा डालकर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
ताहिर अली बांदा से