Rajesh Maurya Kushinagar
जनपद के तमकुहीराज थानाक्षेत्र एवं नपा. के यशोधरा नगर स्थित अलास्का सिटी में बीती रात्रि बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने चुरा लिया। घटना के समय पीड़ित परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। वही इस घटना को लेकर अलास्का सिटी के लोग डरे सहमे है। नगर पंचायत तमकुहीराज के यशोधरा नगर स्थित अलास्का सिटी में अरमान उर्फ गोलू का नव निर्मित मकान है। सोमवार की शाम गोलू का परिवार घर बंद कर किसी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने गया था।
मंगलवार को सुबह जब उनका परिवार घर वापस पहुंचा तो घर का ताला टूटा देखकर वह अचंभित हो गए। घर के अन्दर जाकर देखा तो पूरा सामान तीतर बितर था। पीड़ित परिजनों के अनुसार उनके घर हुए चोरी की घटना में लाखों के गहने चोरी हुए है। चोरी की घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गईं। स्थानीय लोग घटना के लिए पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेवार साबित कर रहे थे। घटना को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी देखी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।