सहारनपुर। श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माँ मनसा देवी का वार्षिक मेला इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ग्राम मनसापुर, चिलकाना रोड, सहारनपुर स्थित माँ मनसा देवी मंदिर प्रांगण में यह दिव्य आयोजन 29 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार (गोपाष्टमी) को संपन्न होगा। भक्तजन दूर-दूर से पहुँचकर माँ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और मंगलकामनाएँ मांगेंगे।
माँ के भव्य मेले से पूर्व 28 अक्टूबर की रात्रि को मंदिर प्रांगण में विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन मंडलियाँ माँ की महिमा का गुणगान करेंगी। जागरण में भक्तिभाव से झूमते श्रद्धालु “जय माँ मनसा देवी” के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करेंगे।
मेला समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ के दरबार की भव्यता में सहभागी बनें और माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़