अलवर-अलवर शहर में स्कीम नंबर दो गुरुद्वारा सिंह सभा अलवर से आज पांचवीं प्रभात फेरी निकाली गई! प्रभात फेरी का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा करके किया गया! लगभग 11 प्रभात फेरिया निकाली जाएगी अब केवल ०6 प्रभात फेरी निकलना शेष रह गई है! प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे गुरुद्वारा स्कीम नंबर ०2 से निकाली जाती है! पूरे स्कीम ०2 में कीर्तन करते हुए स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में आकर इसका समापन होता है! प्रभात फेरी में सबसे छोटे सेवादार अगम जोत सिंह ने शब्द गायन गा कर प्रभात फेरी की शुरुआत की इस अफ़सर पर उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह(राजू) , प्रेम सिंह,अजीत पाल सिंह,राजेंद्र सिंह,मधुर हर्ष भाटिया,रजनीश अरोड़ा,अनमोल,परमीत सिंह, हरजीत सिंह,गुरमीत सिंह (विक्की ),मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह, संदीप सिंह ने शब्द कीर्तन कर के आई हुई संगत को निहाल किया! इसके उपरांत अरदास की गई तथा आई हुई सभी संगत को प्रसाद वितरण किया गया! सिख धर्म सभी लोगों को समानता,नाम जप और सभी प्राणियों से स्नेह रखने का संदेश देता है!
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान