उरई(जालौन):
नाबालिक को बरगलाकर भगा ले जाने व धर्मांतरण कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार:
रामपुरा थाना पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने और धर्मांतरण कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी इकबाल अली उर्फ आनिस उर्फ आमेद पुत्र सद्दीक अली ने दूसरे मजहब की एक नाबालिक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना रामपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 100/2025 पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी युवक और किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार केनिर्देशन,क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम जगम्मनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल अजय की सक्रियता से आरोपी इकबाल अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिक किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87/137(2)/64(1), पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4, तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश