नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: सोलर पैनल की 120 बैटरियों की चोरी का भंडाफोड़, 2 चोर गिरफ्तार
हजारीबाग जिले में चोरी और डकैती जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौपारण थाना क्षेत्र में एक मिनी सोलर प्लांट से 120 पीस बैटरियों की चोरी के प्रयास को विफल करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग द्वारा 29 अक्टूबर 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार: घटना: 28 अक्टूबर 2025 की शाम को रांची की M/S SWITCHER कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित कुमार सिंह को ग्रामीणों से सूचना मिली कि चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम गरमोरवा स्थित मिनी सोलर प्लांट से अज्ञात व्यक्ति बैटरी निकालकर पिकअप वैन में लोड कर ले जा रहे हैं।
त्वरित कार्रवाई: वादी द्वारा तत्काल सूचना दीए जाने पर चौपारण थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन और एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया।
जाँच और खुलासा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गिरफ्तार चोर से पूछताछ और तकनीकी सहयोग से यह खुलासा हुआ कि चोर बोकारो के तेलो से एक ऑल्टो कार में आए थे। उनका मकसद बैटरियों को पिकअप वैन से लाकर एक ट्रक में लोड कर ले जाना था।
बरामदगी: सूचना के आधार पर, पुलिस ने ऑल्टो कार और ट्रक दोनों को सियारकोणी स्थित एक होटल के पीछे से बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त: तौसिफ उमर (23 वर्ष), तेलो, बोकारो,वाहिद हुसैन (34 वर्ष), बड़कीपोना,
रामगढ़ : जब्त सामानों का विवरण: SPARK कंपनी की 120 पीस बैटरियां।एक पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन JH02BH1197)। एक LPT ट्रक (रजिस्ट्रेशन JH01GD0273)। एक ALTO कार (रजिस्ट्रेशन JH09AF3145)। एक ओप्पो कंपनी का स्मार्ट फोन।
मामला दर्ज: वादी के आवेदन पर चौपारण थाना में कांड संख्या-296/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल:इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही श्री अजित कुमार विमल, पु०नि० चंद्रशेखर कुमार (बरही अंचल), थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।