इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
सिवनी:70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पटले ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय जिला अध्यक्ष भाजपा मीना बिसेन नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर एवं संस्कृति परंपरा और लोक जीवन की झलक देखने को मिली जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 5000-5000 की राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंत में सामाजिक न्याय विभाग के कला पथक दल द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई जिसके साथ समारोह का समापन हुआ।