संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
कोसे लाव गांव में दीपोत्सव के पावन अवसर पर जैन दादावाड़ी में पारंपरिक “रामा-श्यामा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक, स्नेही मित्रगण व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पुर्णिमा परिहार पंचायत समिति सदस्य व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत परिहार ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन दादावाड़ी दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुआ, जिसके बाद जैन दादावाड़ी परिसर दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। हर दिशा में दीपों की रौशनी, रंग-बिरंगी पारंपरिक रंगोलियाँ और पुष्प सजावट से वातावरण अत्यंत मनमोहक दिखाई दे रहा था। ग्रामवासियों व उपस्थित अतिथियों ने आपसी स्नेह, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में दीपोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत परिहार ने स्वयं उपस्थित सभी जनों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सम्पूर्ण ग्राम वासि लोगों को भोजन हल्दी खिलाकर दीपावली की मंगलकामनाएँ दीं युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया-कई बालकों ने आतिशबाजी और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, और भी आध्यात्मिक बना दिया। दीपावली के इस पर्व पर परिवार की ओर से जैन दादावाड़ी परिसर में विशेष सजावट की गई थी- और दीपमालाओं की श्रृंखला से प्रवेश द्वार भव्य दिख रहा था। समारोह में उपस्थित अतिथियों में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों सभी ने मिलकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कोसे लाव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने भी इस उत्सव में भाग लेकर दीपोत्सव की आनंदमयी संध्या को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को भोजन मे हल्दी प्रसादी मिठाइयाँ खिलाकर शुभकामनाएँ दीं और समाज में प्रेम, सहयोग व प्रगति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया कोसे लाव की जगमग दीपावली ने क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया हर ओर उल्लास, प्रकाश और उमंग का वातावरण छाया रहा उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत परिहार,भरत सिंह कचछावाह, किशोर सिंह, बालाराम चौधरी,घेवरचद माली,ताराराम चौधरी,राजु भाई मेवाडा,किरण भाई माली, महेंद्र सिंह कचछावाह, कानसिंह राठौड़,अशोक सैन ,ईदाराम मेगवाल,दिनेश मीणा भिख सिंह, किशोर माली,कान्तिलाल व्यास, डॉ हस्तीमल वैष्णव, समस्त ग्राम वासि कोसेलाव
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान