अमेठी।
मोंथा चक्रवात और लगातार हो रही बारिश से जिले में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने किसानों से अपील की है कि जिनकी फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित है, वे 72 घंटे के भीतर अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज कराएं।
किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके अपनी फसल के नुकसान की जानकारी दे सकते हैं। सूचना दर्ज कराते समय किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर और आधार नंबर का उल्लेख करना आवश्यक है। इससे बीमा कंपनी द्वारा सर्वे कर क्षतिपूर्ति भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि किसी किसान को शिकायत दर्ज कराने में कठिनाई हो, तो वे संबंधित तहसील के नियंत्रण नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं