इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव करौली राजस्थान।
करौली में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक के साथ प्रेसवार्ता
आयोजित की गई। इसमें चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें जिले में चार नवम्बर से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओ सत्यापन करेंगे। चूनाव आयोग के मापदंडों के अनुसार मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ की ओर से मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जाएगा। इसमें मतदाता अपने या रिश्तेदारों के नाम के साथ मिलान करने में मदद करेंगे। मतदाता विगत एसआईआर के अखिल भारतीय डाटाबेस का भी उपयोग कर सकते हैं।इसका लिंक मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की बेवसाइट http://election.raja sthan.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नए मतदाता को शामिल करने के लिए फार्म-6 भरा जाएगा। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर कम से कम तीन बार जाएंगे। इस दौरान मतदाता विशेषरूप से शहरी मतदाता, अस्थाई प्रवासी, ईएफ ऑनलाइन भी भर सकते हैं। मृत, स्थाई रूप से स्थान्तरित और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। ईएफ के अलावा गणना चरण के दौरान ईएफ के साथ कोई और अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। जिले में 1054 मतदान केन्द्र, 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र पुनर्गठन के उपरान्त कुल मतदान केन्द्र 1274, जिले में नवसृजित मतदान केन्द्र 220, वर्तमान में बूथ पर औसतन निर्वाचक 1083, पुनर्गठन उपरान्त प्रत्येक बूथ पर औसत निर्वाचक 896, वर्तमान में बूथ लेवल अधिकारी 1054, निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी 4 और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी 13 कार्यरत है।राजनीतिक दल करें सक्रय सहयोग जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी सक्रियता से सहयोग करें। उन्होंने बताया कि बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बीएलए प्रत्येक बूथ पर आम मतदाताओं को इस अभियान के बारे में जानकारी देकर आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जागरूक भी करें। भारत का प्रत्येक नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष हो व उसी निर्वाचन क्षेत्र का निवासी हो मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं ये हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर हेमराज परिड़वाल ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि पुष्पेनद्र कुमार, भूपेन्द्र भारद्दाज, सुरेश शुक्ला, दौलत सिंह जाटव, योगेशकुमार शर्मा, अजय पाल सहित मीडियाकर्मी आदि उपस्थित रहे।