इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।
करौली जिले के ग्राम पंचायत महोली के बावली गांव में आज दिनांकः 30 अक्टुबर 2025 को जिला करौली मे दलित अधिकार केन्द्र, के तत्वधान में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने सरकार द्वारा संचालित सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं जिनमे श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पैंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना, पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि की जानकारी प्रदान की। तथा योजनओं के फॉर्म समय पर ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में भी बताया गया आगे कानून की जानकारी देते कहा कि दलित एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध सख्त कानून होने के बावजूद भी दलित एवं महिलाओं पर आए दिन अत्याचारों में बढ़ोतरी हो रही है, हमें अत्याचारों व शोषण के विरुद्ध शिक्षित व जागरूक होकर कानूनी रूप से लड़ने की आवश्यकता है। आगे बताया कि राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफी प्रयासों के बाद एससी/एसटी डेवलपमेंट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर एससी/एसटी के लोगों की जनसंख्या के अनुपात में फंड का सदुपयोग करवाना होगा। एड. वीरेन्द्र कुमार करौली आपने बताया कि समाज में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। महिलाएं लिंग, जाति, सत्ता व गरीबी की मार झेलती है जिसके कारण वो सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास से पीछे हट जाती हैं इसी के साथ महिलाओं को शिक्षा व जागरूकता के अभाव में शोषण, हिंसा व अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है। बाबा साहब ने जो हमें शिक्षा का अधिकार दिया है उसे प्राप्त करना चाहिए तभी हमारा समाज बढ़ेगा और उन्नति करेगा कमल बेरवा सामाजिक कार्यकर्ता बावली ने समाज में एकजुटत्ता नहीं है एक दूसरे की सहायता नहीं करते हैं तथा बच्चों की पढ़ाई लिखाई मैं ध्यान काम देते हैं सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होती है इसके कारण हमारे लोग गरीब के गरीब ही बने रहते हैं दलित अधिकार केंद्र का यह बहुत अच्छा काम है जो गाँव गाँव जाकर हमारे समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है संस्था के प्रयास से लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ ले रहे है। बैठक में रामसाय बैरवा मोहर सिंह बेरवा मीना देवी कई प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे, अन्त में रामफल बेरवासामाजिक कार्यकर्ता बावली ने सभी प्रतिभागियों का धन्यावाद ज्ञापित किया ।