✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
अखिल भारतीय पालक संघ भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ में दिनांक 3 नवंबर 2025 को नशा और डिजिटल नशा के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को “अखिल भारतीय पालक संघ भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा नशा और डिजिटल नशा के विरुद्ध अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को कार्यशाला के माध्यम से ऐसे बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया नशे की लत व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और समाज को कमजोर करती है। इसके कारण अपराध दर में वृद्धि होती है। और समाज का माहौल खराब होता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हमारे अंचल के प्रखर वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र पांडे जी, उपस्थित रहे जिन्होंने सशक्त भारत एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु बच्चों को अपना मार्गदर्शन दिए एवं कई प्रयोगों के माध्यम से यह बताया कि नशा और डिजिटल नशा किस प्रकार से उनके जीवन में कई प्रकार की बाधाओ को उत्पन्न कर सकता है। इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय पालक संघ की अध्यक्षा अरुंधति दुबे जी,के द्वारा अपने उद्बोधन से प्रारंभ किया गया एवं अकील भारतीय पालक संघ के संयोजक किशोर कुमार जी, के द्वारा कार्यक्रम का आभार एवं समापन किया गया कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विहार इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल महोदया मीठी चंदा जी, एवं विजय चौधरी जी सहित अन्य शिक्षक एवं अखिल भारतीय पालक संघ के समिति के गणमान्य पदाधिकारी डॉ.संतोष सिंघ जी ,नितेश कुमार भंडारी जी, प्रदीप कुमार दुबे जी, स्वदेश शुक्ला जी,संजीत सोनी एवं अन्य पलक उपस्थित रहे।