ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025 राज्यपाल रेमन डेका के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के आकांक्षी जिलों और विकासखंडों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, जल जीवन मिशन, रोजगार एवं बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।