केशव साहू जिला राजनादगांव
खैरागढ़: जिले के समस्त किसान भाइयों की समस्याओं को देखते हुए, आज डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी विधायक बघेल ने किसान आंदोलन में शामिल होकर किसानों की खराब हुई फसलों के लिए उचित और तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
फसल बर्बादी पर शासन-प्रशासन चुप्पी साधने का आरोप
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हुई हैं, उसके बावजूद शासन-प्रशासन की तरफ से किसानों के हित में न तो कोई ठोस योजना सामने आई है और न ही उनके मुआवजे का कोई स्पष्ट प्रावधान दिख रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के किसानों की इस गंभीर स्थिति पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
. *उचित मुआवजा दिलाने की बात पर जोर*
विधायक ने कलेक्टर कार्यालय के घेराव के दौरान प्रशासन से यह स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी फसलों का जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और पूंजी का यह नुकसान उन्हें बर्दाश्त नहीं करने दिया जाएगा।
यह प्रदर्शन सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया गया है ताकि पीड़ित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके।