राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी itn news
नवरात्रि पर्व पर आगर में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पारायण समिति के द्वारा मां दुर्गा को 111 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई।
सोमवार रात्रि चुनरी यात्रा श्री राम मंदिर आगर से प्रारंभ हुई। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने हाथों में 111 मीटर लंबी चुनरी को धारण कर विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली। पूरी गली में चुनरी का विस्तार कई मीटर तक नजर आ रहा था।
रात्रि के समय ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित मां दुर्गा के दरबार पहुंची, जहां विधि-विधान से माता रानी को चुनरी ओढ़ाई गई।
इस दौरान पारायण समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पारायण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार जाट ने बताया कि हर वर्ष माता रानी के प्रति आस्था स्वरूप इस तरह का आयोजन किया जाता है।
