रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर दीपों से जगमगाया
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
बीजपुर, रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने देव दीपावली को भव्य तरीके से मनाया। सर्वप्रथम मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बच्चों ने मनमोहक रंगोली का निर्माण कर रिहंदेश्वर महादेव के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं का भव्य श्रृंगार किया। तत्पश्चात हजारों दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी में पूरा मंदिर परिसर अद्भुत छटा बिखेरता दिखा। सैंकड़ों भक्तों एवं दर्शकों के द्वारा इस मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते हुए देखा गया। पूरा परिसर रिहंदेश्वर महादेव की जय एवं हर हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि देव दीपावली का अर्थ हीं देवताओं की दिवाली है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन देवता गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी एवं कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनन्त मोहन ने बताया कि यह पर्व सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों एवं स्वदेशी आचरण को बढ़ावा देने वाला है। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शयन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस उत्सव में उप महाप्रबंधक निशांत कमल, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, आभा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, आरती देवी, त्रिनेत्र धर तिवारी, नूतन तिवारी, रंगा रेड्डी, रामजी द्विवेदी, श्री कृष्ण भगवान पाठक, अनीता पाठक, अवनीश पांडे, सोनी पांडे, रिंकेश उपाध्याय, हर्षिता उपाध्याय, विजय गुप्ता, भारत भूषण, शशि श्रीवास्तव, पिंटु कुमार, शशिकांत पांडे, प्रिया पांडे, मनोज पांडे, विनोद दुबे, संगीता दुबे, मुकेश त्रिपाठी, अजय दुबे, मनीष दुबे, के० महेश, सुरेश उपाध्याय, योगेन्द्र पांडे, मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम द्विवेदी एवं विजय दुबे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।