करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट
करैरा:- नगर मे जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम के पीठाधीश्वर जीतू भगत जी ने बताया कि आज जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम के प्रांगण में आज दोपहर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन पं मुरलीधर शास्त्री (खडीचा वाले) एवं कुलदीप दुबे महाराज द्वारा मंत्र उच्चारण,विधि-विधान द्वारा ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन कराया गया।
पीठाधीश्वर जीतू भगत जी ने बताया कि आगामी दिनो मे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 नवंबर 2025 को कलश यात्रा कृषि उपज मंडी प्रांगण से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जय माॅ बगीचा वाली धाम के प्रांगण में कलश यात्रा का समापन होगा कलश यात्रा सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी, 18 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चित्रलेखा जी द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी एवं धाम के प्रांगण में होगी, 25 नवंबर 2025 को धाम के प्रांगण में गरीब अशाय,गरीब,निर्धन 51 कन्याओं के विवाह जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम से किए जाएंगे बताया जाता है कि पिछले वर्ष धाम से 21 गरीब कन्याओं का विवाह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम की कथा में संपन्न हुए थे।