सहारनपुर उद्योग व्यापार मण्डल ने नवनियुक्त कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन व्यापारियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की रखी मांग
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर इकाई का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में नवनियुक्त कमिश्नर डा. रूपेश कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर का सहारनपुर आगमन पर स्वागत किया और शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे बस अड्डा, हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज और स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ी परेशानियों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। चर्चा के दौरान कमिश्नर डा. रूपेश कुमार ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा उठाए गए मुद्दे गंभीर और जनहित से जुड़े हैं, जिनके निराकरण के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, अशोक छाबड़ा, राजीव मदान, अमित गगनेजा, राजकुमार विज, नीरज जैन, फरजान अहमद, गुलशन अनेजा एवं महेश पाहवा शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़