नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
बिहार चुनाव: राहुल गांधी के साथ अंबा प्रसाद ने साझा किया मंच, महागठबंधन की जीत का दावा
हजारीबाग:बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। यह अवसर पूर्णिया जिले के कस्बा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल महारैली का था।
राहुल गांधी के साथ मंच साझा करना अद्भुत: अंबा प्रसाद
चुनाव प्रचार कार्य में कड़ी मेहनत कर रहीं अंबा प्रसाद ने इस दौरान महागठबंधन की जीत को पक्का बताया। महारैली के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ मंच साझा करना उनके लिए अद्भुत, अविस्मरणीय और सम्मान की बात है।
‘जनसैलाब बदलाव का स्पष्ट संदेश’
अंबा प्रसाद ने महारैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर पहुँचने पर लाखों लोगों का जो जनसैलाब दिखाई दिया, वह सिर्फ भीड़ नहीं थी।
“यह गरीबों, किसानों, और युवाओं के दिलों से निकली हुई वह आवाज़ थी, जो अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि लोगों का अपार उत्साह और उनके चेहरों पर दिख रही उम्मीद यह साफ बता रही है कि न्याय और मोहब्बत की आवाज़ अब और बुलंद होगी, और लोकतंत्र की जड़ें बिहार में और मजबूत होंगी।