नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
दारू पुलिस ने दुष्कर्म प्रयास के वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
दारू/हजारीबाग: जिले की दारू थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए, C. Case No.- 1324/11 (आईपीसी की धारा 376/511 के तहत दर्ज) के वारंटी आनंदी प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
आनंदी प्रसाद, जो स्वर्गीय टहल महतो के पुत्र हैं और दारू थाना क्षेत्र के जिनगा ग्राम के निवासी हैं, लंबे समय से फरार चल रहे थे।
थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।