संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
कोसे लाव गांव में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र सुमेरपुर ग्रुप B के ब्लॉक समूह स्तरीय खेल प्रतियोगिता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोसेलाव में दिनांक 07.11.2025 से 10.11.2025 तक आयोजन किया गया। जिसमें 14 ग्राम पंचायतें – कोसेलाव, पावा, बसंत, गोगरा, दुजाना, सांडेराव, बलाना, देवतरा, अनोपपुरा, धणा, खिमाडा, बिरामी, चाणौद, लापोद और 1 नगर पालिका क्षेत्र तखतगढ़ की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान above 19 और under 19 की महिला और पुरुष क्रिकेट, फुटबॉल, रस्साकसी, वॉलीबॉल, खो – खो, कब्बड्डी खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी above 19 पुरुष में कोसेलाव और अंडर 19 में दुजाना, अंडर 19 गर्ल्स में अनोपपुरा विजेता रहा। क्रिकेट पुरुष above 19 में कोसेलाव अंडर 19 में देवतरा विजेता रहा। वॉलीबॉल पुरुष above 19 में बसंत विजेता रहा खो – खो पुरुष अंडर 19 में बसंत और अंडर 19 गर्ल्स में दुजाना विजेता रहा। रस्साकसी गर्ल्स अंडर 19 में चाणोद विजेता रहा। फुटबॉल above 19 पुरुष में सांडेराव और अंडर 19 में बलाना, गर्ल्स above 19 में सांडेराव और अंडर 19 में दुजाना विजेता रहा।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान