सांसद ने कृषको को वितरित किये प्याज एवं लहसुन के बीज
इंडियन टी वी न्यूज
रिपोर्टर अनिल सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच 11 नवम्बर। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सांसद बहराइच डॉ आनंद कुमार गोड जी द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्याज एवं लहसुन के बीज का वितरण किया गया। सांसद श्री गोड़ जी द्वारा जगन्नाथ मौर्य, देवी प्रसाद, देशराज, दिनेश कुमार, राम गोपाल, श्रीमती गीता देवी, दुर्गेश, जगदीश आदि कृषकों को प्याज एवं लहसुन का बीज वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। साथ ही सांसद जी द्वारा एकीकृत जीवनाशी प्रबन्धन के अन्तर्गत प्रदर्श स्थल का निरीक्षण किया गया। इस पद्धति के द्वारा बिना कीटनाशक/पेस्टीसाइज के प्रयोग से शाकभाजी की खेती की जाती है।
उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच द्वारा आई.पी.एम. संयत्र यथारू सोलर लाईट ट्रैप, स्टिकी ट्रैप, फेरोमन ट्रैप, फू्रट फ्लाई टैªप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके प्रयोग से बिना कीटनाशक/पेस्टीसाइज के कीट, पतंकों के प्रकोप से फसलों को बचाया जा सकता है तथा विष मुक्त उत्पादन लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के साथ कृषि की लागत में कमी कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक रेशम, मिथिलेश कुमार सिंह, एस.डी.ओ. कृषि डॉ0 शिशिर वर्मा, पंकज वर्मा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रगतिशील कृषक संजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कृषक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।