इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य कुशीनगर:
जिले की कोतवाली पडरौना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पुलिस के वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं —
1️⃣ रेयाज अहमद पुत्र जमालुद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम बसहिया बनवीरपुर नौका टोला, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर।
2️⃣ आफताब अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी, निवासी ग्राम बसहिया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर।
इन दोनों के खिलाफ मु.अ.सं. 631/2025, धारा 70(1), 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह
उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह
महिला उपनिरीक्षक प्रगति जायसवाल
कांस्टेबल विवेक मौर्या
कांस्टेबल अरविन्द कुमार
पुलिस का कहना है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाए