सहारनपुर गांव दाबकी जुन्नारदार निवासी रितु का आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ गांव के ही दबंग लड़कों ने अश्लील हरकत की तथा थाना कोतवाली देहात में संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज है इसके बावजूद भी शेखपुरा चौकी इंचार्ज नरेंद्र भडाना मुलजिमों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं तथा मुलजिम सरेआम घूम रहे हैं और रीतू तथा उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं रितु का आरोप है कि उनके मुकदमे की विवेचना निष्पक्ष नहीं की जा रही है। रितु की पुत्री का मेडिकल व ब्यान 161 व 164 हो चुका है तथा संगीत धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज होने के बावजूद भी मुलजिमों को गिरफ्तार न करना यह सिद्ध करता है के पुलिस किसी दबाव में है। विपक्षी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़