मंडल ब्यूरो ,चीफ,दिनेश श्रीवास्तव ,जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश
जनपद बलरामपुर:- पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक द्वारा मां पाटेश्वरी इंजीनियरिंग काॅलेज में 48 वीं वाहिनी एनसीसी कैंडेट्स को दिये जा रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया। सम्बोधन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि एनसीसी टेनिंग का मुख्य उद्देश्य देश सेवा के लिए प्रशिक्षित और नैतिक मूल्यों से युक्त युवाओं का समूह तैयार करना है। सभी एनसीसी कैडेट्स को एकता और अनुशासन को आत्मसात करना चाहिए।