मंडल हेड,दिनेश श्रीवास्तव जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश
जनपद श्रावस्ती:- पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना श्रावस्ती द्वारा व्यापक साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12/11/2025 को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती संतोष कुमार व निरी० चन्द्रहास मिश्रा मय टीम द्वारा SSB बटालियन भिनगा में SSB के महिला व पुरुष कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। जैसे A.T.M कार्ड का प्रयोग करते समय अनजान व्यक्तियों से सहयोग लेने से बचने व अपने ATM पिन को छिपाकर प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी गई।
सोशल मीडिया जैसे Facebook ,Instagram ,telegram आदि के माध्यम से प्रदर्शित किये जाने वाले लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर वस्तुओं के खरीदने से बचे या खरीदने से पहले विक्रेता का भली-भाँति सत्यापन कर लें । Whatsapp व Text Message या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त होने वाले लुभावने वेबलिंक पर क्लिक करने से बचे या क्लिक करने से पहले प्रेषक का सत्यापन कर लें। अन्यथा वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताना और उन्हें जागरूक करना था।
निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, आरक्षी जगदीश, आरक्षी अंकित कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती ने SSB जवानो को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और उन्हें जागरूक किया।श्रावस्ती पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।